लक्ष्मी गणेश की मूर्ति के सामने रखें ये 5 चीजें, होगा धनलाभ

धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो आज के समय में सभी लोग ये चाहते हैं की उन्हें जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहे हैं। लेकिन कभी कभी उनके जीवन में कुछ दोष उत्पन हो जाता हैं। जिसके कारण मेहनत करने के बाद भी उन्हें धनलाभ नहीं होता हैं। आज इसी  विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के बारे में जिन चीजों को अगर आप लक्ष्मी गणेश की मूर्ति के सामने रखते हैं तो इससे आपको धनलाभ हो सकता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
1 .लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के पास अपनी चैक बुक रखें और यदि आपके घर में श्रीयंत्र है तो इसको भी साथ रख सकते है। इससे आपको धनलाभ होगा तथा आपको काम काज में भी तरक्की मिलेगी। 

2 .शास्त्रों के अनुसार अपने सोने और चांदी के गहनों को भी देवी लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति के साथ रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि सदैव बनी रहती है।

3 .शास्त्रों की बात मानें तो आप बीमा और शेयर बाजार में आपने जो भी निवेश किया है उसके सभी कागजातों को देवी लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति या श्री यंत्र के साथ रखें। ऐसा करने से आपका निवेश आपको विशेष लाभ देगा तथा जीवन में समृद्धि बनी रहेगी। 

4 .आप अपने घर में पैसे जहां भी रखते है वहां काली हल्दी या उसका एक पैकेट जरूर रखें। इससे आपके धन को किसी की भी नजर नहीं लगती है और धन संपत्ति में दिनों दिन बढ़ोत्तरी होती है। साथ ही साथ आपको मेहनत का फल प्राप्त होगा। 

5 .बैंक खाते की पास बुक को भी श्रीयंत्र या लक्ष्मी गणेश की मूर्ति के साथ ही रखना चाहिए। ऐसे करने से आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी तथा जीवन में खुशियां बनी रहेगी। साथ ही साथ आपको कई स्रोतों से धनलाभ प्राप्त होगा। 

0 comments:

Post a Comment