हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में कैंसर की बीमारी दिन प्रतिदिन बढाती जा रही हैं जो इंसान के लिए एक चिंता का विषय हैं। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के सेवन के बारे में जिन चीजों के सेवन से इंसान के शरीर में कैंसर की बीमारी हो सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
डिब्बाबंद पैकड चीजें :
आज के बिजी शेड्यूल के चलते लोग पैकड बने बनाए फूड्स की ओर ज्यादा भागते हैं लेकिन सेहत के लिहाज से यह खाना आपके लिए बहुत ही हानिकारक है। अगर आप इन चीजों का लगातार सेवन करते हैं तो इससे कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
रिफाइंड चीनी :
मेडिकल साइंस के अनुसार कैंसर होने का एक कारण रिफांइड चीनी और हाई-फ्रुटोज कॉर्न सीरप भी है। ब्राउन शुगर में कलर और फ्लेवर मिलाए जाने के कारण यह ज्यादा खतरनाक हो जाती है। रिफाइंड चीनी से शरीर के अंदर कैंसर सेल्स बढ़ते है। इसलिए आपका सेवन ना करें।
कार्बोनेटिड ड्रिंक :
आपको बता दें की कार्बोनेटिड ड्रिंक्स भी सेहत के लिए हानिकारक है। दरअसल, बोतल में भरी ऐसी ड्रिंक्स में कार्बोहाइड्रेट होता है। साथ ही इसमें मौजूद हाई-फ्रुटोज कॉर्न सीरप, तरह-तरह के कैमिकल्स और कलर्स भी होते हैं, जोकि कैंसर सेल्स को बढ़ावा देते हैं। इसलिए आप इन ड्रिंक का ज्यादा सेवन ना करें।
सिगरेट :
अगर आप प्रतिदिन सिगरेट का सेवन करते हैं तो इससे भी शरीर में कैंसर सेल्स का निर्माण तेजी के साथ होने लगता है। साथ ही साथ इससे इंसान की सेहत ख़राब हो जाती हैं। इसलिए आप इसका सेवन भूलकर भी ना करें।
केमिकल युक्त फल व सब्जियां :
आप बाजार से जिस फल व सब्जी को ताजा समझकर घर ले आते हैं, उनमें बहुत से केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार धोने से भी यह केमिकल साफ नहीं होते और कैंसर का कारण बनते हैं। इसलिए आप इन सब्जियों को खरीदने से बचें। ये आपके हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment