हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस के अनुसार मच्छर इंसान के लिए बहुत खतरनाक होता हैं। इसके काटने से शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं और इंसान बीमार पड़ जाता हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को मच्छर से सावधान रहना चाहिए। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस बीमारी के बारे में जो बीमारी मच्छर के कटाने से होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मलेरिया की बीमारी :
मलेरिया की बीमारी मादा मच्छर एनाफिलिस के काटने से होता है। इसके काटने पर मलेरिया के परजीवी लाल रक्त कोशिकाओं में प्रवेश कर जाते हैं। इससे रक्तहीनता (एनीमिया) के लक्षण उभरते हैं। साथ ही चक्कर आना, सांस फूलना, बुखार लग्न इत्यादि संकेत दिखाई देते हैं।
डेंगू की बीमारी :
मेडिकल साइंस के अनुसार डेंगू संक्रमित मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। यह काफी दर्दनाक और दुर्बल बीमारी है। इसके लक्षण मच्छर के काटने के 4-10 दिन बाद दिखाई देते हैं। इसके लक्षणों में व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और शरीर पर फुंसियां हो जाती हैं। इससे इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। ये बीमारी इंसान के लिए जानलेवा भी साबित होती हैं।
जीका वायरस की बीमारी :
आपको बता दें की जीका वायरस की बीमारी इंसान के शरीर में एंडीज इजिप्टी नामक मच्छर से फैलता है। यह वही मच्छर है जो पीला बुख़ार, डेंगू और चिकुनगुनिया जैसे विषाणुओं को फैलाने के लिए जिम्मेदार होती हैं।
जापानी एन्सेफलाइटिस :
मेडिकल साइंस के अनुसार जापानी एन्सेफलाइटिस वायरस संक्रमित मच्छर काटने से मनुष्यों में संचरित होता है। जो विशेष रूप से बच्चों में एन्सेफलाइटिस या मस्तिष्क की सूजन का कारण बन सकता है। संक्रमित लोग ठंड, बुखार, गले में दर्द, सिरदर्द, मतली, थकान और उल्टी की समस्या से ग्रसित हो जाते हैं।
चिकनगुनिया की बीमारी :
यह बीमारी इंसान के शरीर में एडिस मच्छर के काटने से प्रवेश करता है। यह ठीक उसी लक्षण वाली बीमारी पैदा करता है जिस प्रकार की स्थिति डेंगू रोग मे होती है। इससे शरीर में तेज बुखार और दर्द की समस्या होती हैं।

0 comments:
Post a Comment