धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी किस्मत उनका हमशा साथ देती हैं। तो कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी किस्मत कभी भी साथ नहीं देती हैं और बहुत मेहनत करने के बाद भी इन्हे फल प्राप्त नहीं होता हैं। आज इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम करने वाले लोगों की किस्मत हमेशा उनका साथ देती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .शास्त्रों के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति सोमवार के दिन सफेद या चांदी के रंग का कपड़ा पहनते हैं उनकी परेशानियां दूर हो जाती है और उन्हें किस्मत का साथ मिलता हैं।
2 .मंगलवार का दिन हनुमानजी को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन जो व्यक्ति लाल कपड़े पहनता है और भगवान हनुमान को लाल रंग का भोग लगाता है उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं।
3 .आपको बता दें की बुधवार का दिन भगवान गणेश का माना जाता है। बुधवार के दिन हरे रंग का कपड़ा पहनने से मनोकामना की पूर्ति होती है और रुके हुए काम पूरे होते हैं। साथ ही किस्मत का भी साथ मिलता हैं।
4 .गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। इस दिन पीले रंग का कपड़ा पहनना शुभ होता है। पीला रंग बृहस्पति ग्रह का प्रिय रंग माना गया है। इससे इंसान के जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
5 .शुक्रवार का दिन देवी का दिन होता है। इस दिन अपनी किस्मत को चमकाने के लिए लाल और गुलाबी रंग का कपड़ा पहनना बहुत शुभ माना जाता है।
6 .शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। शनिदेव को काला और नीला रंग बहुत प्रिय होता है। इस दिन काले या नीले रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। ऐसे में शनिदेव की कृपा से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
7 .रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा होती है। इस दिन जो व्यक्ति लाल रंग के कपड़े पहनता हैं और सूर्य देव को जल देता है उनकी कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। साथ ही साथ उनके हर काम में किस्मत का साथ मिलता हैं।

0 comments:
Post a Comment