हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो हाई बीपी की समस्या से ग्रसित हैं। इस समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं तथा उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति खबर हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जिस काम को करके आप हाई बीपी की समस्या को नियंत्रित कर सकते हैं तथा अपने शरीर को सेहतमंद बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
1 .हाई बीपी को नियंत्रित रखने के लिए आप अपने गुस्से को नियंत्रित करना सीखें। रोज प्राणायाम और अनुलोम-विलोम करें। योग और ध्यान से भी गुस्से और बीपी को नियंत्रित करने में लाभ होता है। इससे आपकी मानसिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।
2 .उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में पोटैशियम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। केला पोटैशियम का सबसे अच्छा स्रोत है। आप इसका सेवन कर सकते हैं। ये आपके हेल्थ के लिए भी लाभकारी साबित होगा तथा आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
3 .आयुर्वेद के अनुसार हाई बीपी को नियंत्रित करने के लिए दही का सेवन कर सकते हैं। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटमिन बी 6 और विटमिन बी 12 काफी मात्रा में होता है जो कि उच्च रक्तचाप की समस्या को कम करता है।
4 .स्ट्रॉबेरी में मौजूद पोटैशियम उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है। इसमें भरपूर ऐंटिऑक्सिडेंट, विटमिन सी और ओमेगा 3 फैटी ऐसिड होता है जो हेल्थ के लिए लाभकारी साबित होता हैं।
5 .आयुर्वेद के अनुसार शकरकंद में बीटा कैरोटीन, कैल्शियम और घुलनशील फाइबर होते हैं जो स्ट्रेस को कम करते हैं और बीपी को कंट्रोल में रखते हैं।

0 comments:
Post a Comment