दिवाली के दिन करें ये 5 उपाय, होगी धनवर्षा

धर्म डेस्क: शास्त्रों की की बात करें तो दिवाली का दिन हर इंसान के लिए सबसे खास होता हैं। क्यों की इस दिन माँ लक्ष्मी घरों में प्रवेश करती हैं। जिससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम अगर आप दिवाली के दिन करते हैं तो इससे आपके जीवन पर धनवर्षा हो सकती हैं तथा जीवन में उजाला आ सकता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .शास्त्रों के अनुसार दिवाली के दिन घर की तिजोरी के दरवाजे पर महालक्ष्मी का ऐसा चित्र लगाएं जिसमें लक्ष्मी जी बैठी हुई हों और दो हाथी सूड़ उठाए नजर आ रहें  हों। ऐसा करने से हमेशा तिजोरी में लक्ष्मी जी का वास रहता है। इससे आपके जीवन पर धनवर्षा हो सकती हैं। 

2 .दिवाली के दिन नकदी पैसों को हमेशा उत्तर दिशा में रखें, क्योंकि वास्तुशास्त्र के अनुसार धन के देवता कुबेर का स्थान उत्तर दिशा में है। इससे आपके जीवन में धन की कमी नहीं होगी। 

3 .वास्तुशास्त्र के अनुसार दिवाली के दिन रत्न-आभूषणों को दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। दक्षिण दिशा में भारी कीमती चीजें रखना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में तरक्की आती हैं और धनवर्षा होती हैं। 

4 .शास्त्रों के अनुसार दिवाली के दिन लक्ष्मी यंत्र का पूजन कर इसकी स्थापना करें। यह यंत्र धन वृद्धि के लिए अधिक उपयोगी माना गया है।

5 .दिवाली के दिन लक्ष्मी मां के चरणों में कौडियां रखने से धन लाभ होता है तथा जीवन में लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती हैं। 

0 comments:

Post a Comment