कंडोम से जुड़ी ये 6 दिलचस्प बातें, क्या जानते हैं आप

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग अनचाहे गर्भ और यौन संबंधित बीमारियों से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए सरकार भी लोगों को जागरूक करती हैं ताकि लोगों में किसी भी प्रकार की कोई बीमारी जन्म ना लें। साथ ही साथ जनसंख्या को भी कंट्रोल किया जा सकें। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कंडोम से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।  
कंडोम से जुड़ी हैं ये 5 दिलचस्प बातें:
1 .एक सर्वे के अनुसार आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरी दुनियाभर में सिर्फ 5 पर्सेंट पुरुष ही कॉन्डम का इस्तेमाल करते हैं। क्यों की उन्हें कंडोम का इस्तेमाल करना पसंद नहीं आता हैं। 

2 .ज़्यादातर कॉन्डम लेटेक्स के बने होते हैं। लेकिन अगर किसी को लेटेक्स से एलर्जी है तो उसके लिए नॉन-लेटेक्स कॉन्डम भी मार्केट में मौजूद हैं।

.आपको बता दें कॉन्डम को जब बनाया जाता है तो उसी दौरान उसमें इलेक्ट्रिक शॉक छोड़ा जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह कहीं से कटा-फटा तो नहीं। इसमें कोई छेद तो नहीं।

4 .नैशनल सेक्स स्टडी के एक सर्वे के मुताबिक, कपल्स द्वारा सेक्स के दौरान कॉन्डम का इस्तेमाल करने या न करने से उनके प्लेज़र पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा।

5 .अगर कॉन्डम को ठंडे और सूखे स्थान पर रखा जाए तो वे चार साल तक आराम से इस्तेमाल किए जा सकते हैं और वे पूरी तरह से सुरक्षित होते हैं। 

6 .दुनिया का सबसे बड़ा कॉन्डम TheyFit है। यह 240mm लंबा और 69mm चौड़ा है, जो आम कॉन्डम के मुकाबले काफी ज़्यादा है। 

0 comments:

Post a Comment