नई दिल्ली: अगर आप MDS करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। आपको बता दें की नैशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने NEET MDS 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदक ऑफिशल वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 अक्टूबर 2019
चयन प्रक्रिया :
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इसकी परीक्षा 20 दिसंबर को होनी है। इसकी परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। बता दें कि इस परीक्षा को क्लियर करने वाले स्टूडेंट्स डेंटल सर्जरी में मास्टर्स के लिए ऐडमिशन ले सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न
आपको बता दें की नीट पीजी 2020 एग्जाम पैटर्न में 300 ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन होंगे। परीक्षा के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।
योग्यता :
NEET MDS के आवेदन के लिए आवेदकर के पास किसी यूनिवर्सिटी या मान्यता प्राप्त संस्थान से डेंटल सर्जरी में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।
वेबसाइट - http://nbe.edu.in/

0 comments:
Post a Comment