70 प्रतिशत भारतीय महिलाएं इस रोग की शिकार, रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क: विश्व स्वास्थ संगठन के एक रिपोट के अनुसार पूरी दुनिया में 70 प्रतिशत भारतीय महिला खून की कमी का शिकार हैं। इस कमी के कारण महिलाओं के शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले रही हैं जो महिलाओं के लिए बेहद ही चिंता जनक हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस बीमारी के बारे में जिस बीमारी का शिकार 70 फीसदी भारतीय महिला हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
एनीमिया की बीमारी :
भारत में 70 फीसदी महिलाएं एनीमिया की बीमारी का शिकार हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह शरीर में ब्लड की कमी हैं। इस बीमारी के कारण महिलाओं का शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं और महिलाएं खुद को ऊर्जाहीन महसूस करती हैं। इससे महिलाओं के शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं। जो महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक हैं। 

एनीमिया होने के संकेत :
 एनीमिया होने पर आपको चक्कर आएंगे। 
. नींद ना आने की समस्या रहेगी। 
. शरीर सुस्ती और जल्दी थकावट बना रहेगा।
. चेहरे पर सूजन की समस्या जन्म ले लेती। 
. पैरों के तलवों में ठंडापन महसूस होगा व जलन होगा। 
. लगातार सिर दर्द रहेगा। 
.आंखों के सामने अंधेरा छा जायेगा। ये सारे संकेत एनीमिया बीमारी के होते हैं। ऐसा संकेत मिलने पर आप तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। 

एनीमिया दूर करने के उपाय :
एनीमिया की बीमारी को दूर करने के लिए आप प्रतिदिन बेरीज, खजूर, खजूर, अंजीर, बादाम, भूने चने, अखरोट,नट्स, तिल, कद्दू और हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार, पालक, टमाटर या चुकंदर का जूस, गुड़ व मूंगफली,आंवला का रस,गिलोय, ब्रोकोली, अंजीर, आदि का सेवन करें। इसमें आयरन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। इससे एनीमिया की बीमारी दूर हो जाती हैं। 

0 comments:

Post a Comment