मेष राशि :
इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल है। ऐसे में धनतेरस पर इस राशि के स्वामी को सोने के आभूषण और सिक्के या फिर तांबे के बर्तन खरीदना चाहिए
वृष राशि :
आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। इस राशि के जातक के लिए चांदी की धातु अत्यंत शुभ है।
मिथुन राशि :
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध है। ऐसे में इस राशि के जातकों को धनतेरस पर शिक्षा से संबंधित चीजें खरीदना शुभ और मंगलकारी रहेगा।
कर्क राशि
आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा है। ऐसे में इस धनतेरस पर चांदी से बनी चीजें खरीदें।
सिंह राशि :
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। आपके लिए इस धनतेरस को सोने के सिक्के या आभूषण की खरीदारी करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि :
कन्या राशि के स्वामी भी बुध ग्रह है। इस राशि के जातकों को इस धनतेरस पर चांदी के सिक्के और नया वाहन खरीदना शुभ रहेगा।
तुला राशि :
तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। ऐसे में इस धनतेरस पर साल को शुभ और फलदायी बनाने के लिए चांदी के बर्तन और नए कपड़े खरीदना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि :
इस राशि का स्वामी मंगल है। ऐसे में इस धनतेरस को शुभ फलदायी बनाने के लिए सोने का आभूषण और पूजा का सामान खरीदें।
धनु राशि :
धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु है। वाहन और चांदी के बर्तन आदि की खरीदारी करना धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।
मकर राशि :
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि है। इस धनतेरस मकर राशि के लोगों के लिए वाहन और सजावटी चीजें खरीदना अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि :
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी शनि है। ऐसे में आप चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी करना बहुत शुभ रहेगा।
मीन राशि :
मीन राशि के स्वामी गुरु है। इस धनतेरस पर आपके लिए सोने और चांदी के वस्तुएं खरीदना अच्छा रहेगा।

0 comments:
Post a Comment