हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में गलत खान पान के कारण बहुत से लोगों को पेट दर्द की समस्या होती हैं। जिससे उनका शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं। साथ ही साथ शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। आज इसी विषय में आयुर्वेद के अनुसार जानने की कोशिश करेने पेट दर्द को दूर करने के घरेलू उपचार के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .आयुर्वेद के अनुसार चार ग्राम जीरे को रोटी बनाने के तवे पर गर्म कर के भून लें फिर इसे गुनगुने पानी में डालकर पिए, ऐसा तीन बार करे। ऐसा करने से पेट दर्द की समस्या कम हो जाएगी और आपको आराम भी मिलेगा।
2 .1 चुटकी हींग, 2 चुटकी कालीमिर्च और जरा सी अजवाइन। इन तीनो के चूर्ण को अदरक के रस में मिलाकर शहद के साथ चाटने से पेट दर्द की समस्या दूर हो जाती हैं और इंसान का शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। इसलिए आप इस आयुर्वेद उपाय को आजमा सकते हैं।
3 .आयुर्वेद के अनुसार केवल अश्वगंधा चूर्ण को 3 ग्राम की मात्रा में गुन-गुने पानी के साथ खाने से पेट दर्द दूर हो जाता हैं। साथ ही साथ इससे इंसान का पेट भी साफ हो जाता हैं तथा कब्ज और गैस की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता हैं।
4 .पेट दर्द की समस्या होने पर एलोवेरा के एक पत्ते को छानकर उसका गुदा निकालकर तथा चीनी मिलाकर रोगी को खिला दें। इससे पेट दर्द की समस्या दूर हो जाएगी तथा इससे इंसान का पेट भी साफ रहेगा।
5 .अगर किसी व्यक्ति को ज्यादा पेट दर्द कर रहा हैं तो अदरक के रस की पेट पर दर्द वाली जगह पर मालिश करे .इससे पेट दर्द धीरे धीरे कम हो जायेगा।
0 comments:
Post a Comment