पीरियड्स के वक्त महिलाओं में बढ़ जाती है उत्तेजना - शोध

शोध- द हेल्थ साइट पर प्रकाशित एक खबर के अनुसार कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक शोध को करने के बाद खुलासा किया की पीरियड्स के समय महिलाओं के शरीर में सेक्स करने की उत्तेजना बढ़ जाती हैं। आज इसी शोध के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे उन कारणो के बारे में जिसके कारण महिलाओं में पीरियड्स के समय उत्तेजना बढ़ जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
इस शोध के अनुसार पीरियड्स के दूसरे या तीसरे दिन महिलाओं की सेक्स ड्राइव बढ़ जाती है। जिसका सीधा संबंध शरीर में हॉर्मोनल लेवल में होने वाले बदलाव है। हालांकि मेडिकल साइंस के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि हर महीने होने वाले ब्लड फ्लो के दौरान कामोत्तेजना क्यों बढ़ जाती है लेकिन शोधकर्ता इसके लिए एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरॉन को जिम्मेदार ठहराते है।

पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन का लेवल में थोड़ी भी बढ़ोतरी हो जाती हैं। जिसके कारण सेक्स करने की इच्छा भी बढ़ जाती है। वैसे तो टेस्टोस्टेरॉन मेल सेक्स हॉर्मोन है लेकिन महिलाओं के ओवरी में भी बहुत छोटी मात्रा में इसका उत्पादन होता है। पीरियड्स के दौरान प्रोजेस्टेरॉन हॉर्मोन का लो लेवल भी महिलाओं की सेक्शुअल फीलिंग्स को बढ़ा देता हैं। 

इस शोध को करने वाले शोधकर्ताओं का कहना हैं की पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में जितने भी हार्मोनल चेंज होते हैं। उसमे से ज्यादा तर हार्मोनल चेंज महिलाओं के सेक्स ड्राइव को बढ़ाने का काम करते हैं। जिसके कारण पीरियड्स के वक्त महिलाओं की उत्तेजना आम दिनों के मुकाबले बढ़ जाती हैं। यह एक नॉर्मल और नेचुरल प्रक्रिया होती हैं। 

0 comments:

Post a Comment