हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो मसूर की दाल इंसान के हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे मसूर के दाल खाने के फायदे के बारे में तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
कोलेस्ट्रॉल कम करता है :
मसूर की दाल में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिससे शरीर का पाचन तंत्र सही तरीकों से कार्य करता हैं। साथ ही साथ यह कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए सभी व्यक्ति को मसूर के दाल का सेवन करना चाहिए।
ब्लड शुगर को करें कंट्रोल :
इससे डायबिटीज से जुड़े मरीजों के लिए मसूर का दाल बहुत फायदेमंद होता है। क्यों की Fiber की ज्यादा मात्र शारीर के Carbohydrate को अच्छे से चुन कर हज़म करने में देरी करते हैं जिसके कारण Blood में Sugar की मात्र कंट्रोल में रहती हैं। डायबिटीज के मरीजों को मसूर के दाल का सेवन करना चाहिए।
थकान करें दूर :
आपको बता दें की मसूर के दाल में प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। इसके सेवन से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती हैं तथा शरीर की थकान दूर हो जाती हैं। इसलिए काम काज करने वाले लोगों को प्रतिदिन मसूर के दाल का सेवन करना चाहिए।
डिप्रेशन के लिए लाभदायक :
अगर किसी व्यक्ति को डिप्रेशन की समस्या हैं तो उसे प्रतिदिन मसूर के दाल का सेवन करना चाहिए। क्यों की मसूर के दाल से दिमाग की कार्य प्रणाली बेहतर रहती हैं और दिमाग का न्यूरो सिस्टम सही तरीकों से कार्य करता हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इसका सेवन करना चाहिए।
दिल के लिए फायदेमंद :
मसूर की दाल में प्रोटीन के साथ फाइबर की मात्रा भरपूर होती हैं। जिससे दिल की कार्य प्रणाली बेहतर तरीकों से कार्य करती हैं। इससे इंसान का दिल स्वस्थ रहता हैं तथा इंसान को दिल संबंधित बीमारी होने के चांस कम जाते हैं।

0 comments:
Post a Comment