धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो जब किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल की स्थिति ख़राब हो जाती हैं तथा जीवन में मंगल की बुरी छाया पड़ने लगती हैं तब इंसान कर्ज में डूब जाता हैं। साथ ही साथ उन्हें हर काम में असफलता मिलने लगती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जिस काम को करके आप कर्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मंगल देवता को करें प्रसन्न पाए कर्ज से मुक्ति :
1 .शास्त्रों के अनुसार कर्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मंगलवार का उपवास रखे और इस दिन नमक का सेवन न करें।
2 .मंगलवार के दिन नित्य प्रातः और सायंकाल हनुमान चालीसा का पाठ करें।
3 .अगर कर्ज या मुकदमेबाजी हो रही हो तो मंगलवार को बहते पानी में जौ बहायें।
4 .अगर मंगल दोष समस्या दे रहा हो तो लाल मीठी चीज़ों का दान मंगलवार को करें।
5 .मंगल के मंत्र का जाप मध्य दोपहर करने से मंगल का अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाता।
मंगलवार के दिन अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे मंगल की काली छाया दूर हो जाती हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं।
मंगल मंत्र का जाप :
ओम क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः
धरणी गर्भ संभूतं विद्युत् कांति समप्रभम
कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगल प्रणमाम्यहम
अगर आप बुरी शक्तियों से बचना कहते हैं तथा जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आप मंगल के दिन इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में आने वाली सारी समस्या दूर होगी और आपको अचानक से धन की प्राप्ति होगी।

0 comments:
Post a Comment