उत्तर प्रदेश में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता, चयन और आवेदन संबंधी डिटेल्स

सरकारी नौकरी: उत्तर प्रदेश में नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर हैं। क्यों की उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की कम्प्यूटर सहायक भर्ती 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार से शुरू हो गए। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।  
आवेदन पत्र 16 दिसंबर तक सबमिट होगा जबकि 11 दिसंबर तक फीस जमा की जाएगी।

कुल पदों की संख्या - 14 (ग्रुप सी, नॉन गैजेटेड)

योग्यता :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए 12वीं पास एवं कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा/ओ लेवल डिप्लोमा डोएक से या NIELET सोसायटी से/ सीधी भर्ती के मामले में प्रादेशिक सेना में कम से कम दो साल तक काम या एनसीसी बी सर्टिफिकेट होल्डर्स को प्रेफरेंस दिया जाएगा।

आयु सीमा :
 इन पदों के लिए उम्मीदवार न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु में सरकारी नियमों के अनुसार छूट का प्रावधान है। 

पेय स्केल - 5200/- – 20200/- ग्रेड पे 2400/- रुपये 

आवेदन फीस :
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए : 125 रुपये
एससी, एसटी के लिए : 65 रुपये
दिव्यांग उम्मीदवार के लिए :  25 रुपये

0 comments:

Post a Comment