जानिए किस बीमारी में खाएं कौन सा फल

हेल्थ डेस्क: आज के  वर्तमान समय में लगभग सभी लोगों को कुछ ना कुछ बीमारी होती हैं। इस बीमारी से बचने के लिए डॉक्टर लोगों को फल खाने की सलाह देते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण लोगों को इस बात की चिंता होती हैं की उन्हें किस बीमारी में कौन सा फल खाना ज्यादा बेहतर रहेगा। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की किस बीमारी में कौन सा फल खाना चाहिए। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
उच्च रक्त चाप :
अगर किसी व्यक्ति को उच्च रक्तचाप की बीमारी हैं तो उनके लिए अंगूर,टमाटर, तरबूज,संतरा, केला,नाशपती, पत्तागोभी, ककडी और नींबू का सेवन करना बेहतर रहेगा। 

उच्च कोलेस्टरोल :
अगर किसी व्यक्ति के शरीर में उच्च कोलेस्ट्रॉल हैं तो उसे आम, अखरोट, जामुन और संतरा खाना चाहिए। ये हेल्थ के लिए फायदेमंद होता हैं। 

खून की कमी :
अगर आपके  शरीर में खून की कमी हैं तो आप अनार, टमाटर,संतरा,अंगूर, स्ट्राबेरी, चुकंदर, गाजर, अंजीर, आलूबुखारा का सेवन करें। 

हृदय के रोग :
ह्रदय रोग से ग्रसित लोगों के लिए सेव फ़ल, अख्र्रोट, केला ,पाएनेपल, तरबूज, नाशपती खाना फायदेमंद होता हैं। 

लिवर के विकार :
अगर लिवर में विकार हैं तो आप पपीता, नीबू, अंगूर, टमाटर, ककडी खाएं। 

मधुमेह
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए टमाटर, तरबूज, नाशपती, अमरूद , खट्टे फ़ल खाना फायदेमंद रहेगा। 

बदहजमी
बदहजमी के शिकार लोगों को  पपीता, अंगूर, गाजर, चुकंदर, नीबू, संतरा, पाईनेपल, पालक खाना चाहिए। 

बवासीर 
अगर आपको बवासीर की समस्या हैं तो आप केला , अंगूर, संतरा, पपीता, पाईनेपल का सेवन करें। 

गैस 
अगर आपके शरीर में गैस की समस्या बनी रहती हैं तो आप विटामिन" सी" और एंटी ओक्सेडेंट परिपूर्ण फ़लों का सेवन करं।

0 comments:

Post a Comment