हेल्थ डेस्क: जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में डॉक्टर उसे कई तरह के जूस पीने की सलाह देते हैं ताकि महिला के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रह सके। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे फल के जूस के बारे में जिस फल का जूस गर्भावस्था में सभी महिलाओं को पीनी चाहिए। इससे शिशु का दिमागी विकास सही तरीकों से होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .अनार का जूस : शिशु के दिमागी विकास के लिए गर्भावस्था में महिलाओं को अनार का जूस पीना चाहिए। क्यों की अनार के जूस का सेवन करने से शिशु को ज़रूरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। जिससे शिशु का शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीकों से होता हैं। साथ इससे महिलाएं भी स्वस्थ रहती हैं। इसलिए गर्भवती महिला को गर्भावस्था में इस बात का ख्याल रखना चाहिए।
2 .गाजर का जूस : दरअसल गाजर का जूस कई तरह के विटामिन और मिनरल्स से भरा होता हैं। जो शिशु के दिमागी विकास के लिए बेहतर माना जाता हैं। इससे महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी नहीं होती हैं और महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को सेहतमंद महसूस करती हैं। इससे गर्भ में शिशु का विकास सही तरीकों से होता हैं। इसलिए गर्भावस्था में महिलाएं इस जूस का सेवन करें।
3 .चुकंदर का जूस : शिशु के दिमागी विकास के लिए गर्भावस्था में महिलाएं चुकंदर का सेवन करें। क्यों की चुकंदर के सेवन करने से महिलाओं के शरीर में नए ब्लड सेल्स का निर्माण होता हैं। जिससे महिलाओं की सेहत अच्छी रहती हैं और उनके गर्भ में पल रहा शिशु शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत हो जाता हैं। इसलिए सभी महिलाओं को गर्भावस्था में चुकंदर के जूस का सेवन करना चाहिए।

0 comments:
Post a Comment