धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो घर में बाल कृष्ण की मूर्ति रखना सबसे शुभ माना जाता हैं। इससे घरों में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं। साथ ही साथ घर में चारों ओर सकारात्मक शक्तियों का वास होता हैं। आज इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे घर के उस जगह के बारे में जिस जगह बाल कृष्ण की मूर्ति रखना सबसे शुभ माना जाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .शास्त्रों के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा भगवान की दिशा मानी गई है। सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह एवं शुद्ध विचारों में वृद्धि के लिए यहां आप बाल कृष्ण की मूर्ति रखें। इससे आपके जीवन में खुशियां बनी रहेगी तथा जीवन में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होगी।
2 .संतान सुख की प्राप्ति के लिए पति पत्नी को अपने बैडरूम में बाल कृष्ण की मूर्ति रखनी चाहिए। इससे बहुत जल्द योग्य संतान की प्राप्ति होती हैं। अगर आपको संतान की चाहत हैं तो आप रोजाना सुबह के समय बाल कृष्ण का दर्शन करें।
3 .उत्तर दिशा में बाल कृष्ण की मूर्ति ऐसी जगह पर रखनी चाहिए, जहां घर में आने-जाने वाले सभी लोग बाल कृष्ण के दर्शन कर सकें इससे आपसी रिश्ते और मजबूत होते हैं। साथ ही साथ लोगों के बीच अच्छा तालमेल बना रहता हैं।
4 .माखन खाते हुए बाल कृष्ण की मूर्ति सबसे शुभ माना जाता हैं आप इस तरह के मूर्ति अपने घर में रखें। इससे घर के वास्तु दोष भी दूर हो जायेगें।
5 .आप अपने ऑफिस और दूकान में भी बाल कृष्ण की मूर्ति रख सकते हैं। इससे आपके बिजनेस व्यापार में तरक्की होगी और जीवन में खुशियां आएगी।

0 comments:
Post a Comment