धर्म डेस्क: शास्त्रों के अनुसार पर्स इंसान के लिए सबसे खास चीज होता हैं। क्यों की इसमें इंसान अपनी मेहनत की कमाई को रखता हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग पर्स में कुछ ऐसी चीज रख देते हैं। जिससे उनके जीवन पर नकारात्मक शक्तियों का असर होने लगता हैं और जीवन में दरिद्रता आ जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन चीजों को आप पर्स में भूलकर भी ना रखें। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
पुराने बिल :
शास्त्रों के अनुसार आप अपने पुराने बिल को संभाल कर रखने के चक्कर में उसे कहीं और रखने की बजाय अपने पर्स में ही संभालकर रखते हैं। जबकी इसका असर आपके जीवन पर बहुत गहरा पड़ता है। यह आपकी वित्तिय आय को रोकता है तथा जीवन में दरिद्रता लाता हैं। इसलिए पुराने बिल को आप अपने पर्स में भूलकर भी ना रखें।
इष्टदेव की तस्वीर :
आप अपनी श्रद्धा से अपने देवी-देवताओं की तस्वीर अपने पर्स में रखते हैं। जबकी यह सही नहीं है इसके अलावा आप चाहे तो उनके यंत्र अपने साथ रख लें। लेकिन तस्वीर को साथ ना रखें। शास्त्रों में इसे अशुभ माना जाता हैं।
पुरानी तस्वीर :
शास्त्रों के अनुसार कई बार हमारा लगाव घर के बड़े-बुजुर्गों से ज्यादा होता है। ऐसे में हम उनकी मृत्यु के बाद उनकी तस्वीर को अपने पर्स में संभाल कर रखते हैं। जबकी इसका असर हमारे पर्सनल लाइफ पर गलत पड़ता है। इससे जीवन में परेशानियां उत्पन होती हैं। इसलिए आप ऐसा भूलकर भी ना करें।

0 comments:
Post a Comment