चीनी की जगह गुड़ का करें सेवन, मिलेंगे लाजवाब फायदे

हेल्थ डेस्क: आयुर्वेदिक विज्ञान की बात करें तो गुड़ इंसान के हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी होता हैं। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और कॉपर की मात्रा भरपूर होती हैं जो शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बनाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे गुड़ के सेवन करने के फायदे के बारे में की इसके सेवन करने से इंसान को कौन कौन से फायदे होते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
हड्डियां मजबूत होती हैं। 
आयुर्वेद के अनुसार गुड़ में मौजूद कैल्शियम आपकी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। छोटे बच्चों को बचपन से ही गुड़ खाने की आदत डालें, इससे उनकी हड्डियों का विकास तेजी से होगा। तथा हड्डियों संबंधित बीमारी होने के चांस कम जायेंगे। 

ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता हैं। 
चीनी के सेवन से जहां आपका ब्लड प्रेशर लेवल बिगड़ता है वहीं गुड़ खाने से शरीर का ब्लड प्रेशर नार्मल होता है। इससे शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरीकों से होता हैं तथा इंसान खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करता हैं। 

खून की कमी दूर :
गुड़ में आयरन की मात्रा अधिक होती हैं जो शरीर में नए ब्लड सेल्स का निर्माण करती हैं। चीनी की जगह गुड़ का सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होगी और एनीमिया की बीमारी होने के चांस भी कम जायेंगे। 

पेट के लिए फायदेमंद :
गुड़ आपके शरीर के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट का काम करता है। इसके रोजाना सेवन से जहरीले पदार्थ आपके शरीर से युरीन के जरिए बाहर निकल जाते हैं। इसके सेवन से आपको कभी कब्ज की प्रॉबल्म नहीं होगी। जिससे आप एक नहीं कई बिमारियों से बचे रहेंगे। 

0 comments:

Post a Comment