धर्म डेस्क: शास्त्रों के अनुसार देवउठनी एकादशी से शादी की शहनाइयां बजनी शुरू हो गई हैं। आज इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे शादी विवाह के शुभ मुहर्त के बारे में की इस नवंबर और दिसंबर माह में कौन कौन से दिन ऐसे हैं जिस दिन शादी विवाह करने के शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं।
आठ नवंबर से 12 दिसंबर तक मुहूर्त :
आपको बता दें की आठ नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन से मांगलिक कार्य प्रारंभ हुए। इस दिन से आप अपने घरों में कोई भी मांगलिक कार्य कर सकते हैं। यह समय आपके लिए शुभ हैं।
नवंबर माह : शादी विवाह की शुभ तिथि 22, 23, 24, 30
दिसंबर माह : शादी विवाह की शुभ तिथि 05, 06, 11, 12
मिथिला पंचांग के अनुसार नवंबर में विवाह मुहूर्त 20 से हैं। नवंबर और दिसंबर में छह-छह मुहूर्त हैं।
नवंबर : 20, 22, 24, 27, 28, 29
दिसंबर : 01, 02, 06, 08, 11, 12
13 दिसंबर से खरमास
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 दिसंबर के बाद एक माह के लिए खरमास लग जाएगा। फिर एक माह तक मांगलिक कार्य नहीं होंगे। 15 जनवरी से विवाह आदि के शुभ मुहूर्त फिर शुरू होंगे। इसके बाद आप अपने घरों में मांगलिक कार्य कर सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment