जानिए मिर्गी बीमारी के लक्षण और सही इलाज

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हे मिर्गी की बीमारी हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण लोगों को इस बीमारी के बारे में पता नहीं चल पाता हैं और लोग इस बीमारी को नजरअंदाज कर देते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे इस बीमारी के लक्षण और सही इलाज के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
मिर्गी बीमारी के लक्षण :
डॉ. नितिन गुप्ता का कहना है कि मिर्गी के 90 फीसदी दौरे 2 मिनट के होते हैं। दौरा 5 मिनट से ज्यादा का है तो नाक के जरिये दवा दी जाती है। मुंह के जरिए कुछ भी नहीं देना चाहिए। 5 मिनट से ज्यादा के दौरे की स्थिति में मरीज को अस्पताल ले जाना चाहिए। मिर्गी का लक्षण दौरे से ही पता चल जाता हैं। अगर किसी व्यक्ति के साथ बार बार ऐसा होता हैं तो ये मिर्गी के संकेत हैं। 

मिर्गी बीमारी का सही इलाज :
डॉ. मंजरी त्रिपाठी ने बताया कि मिर्गी के रोगियों को उपचार एक बड़ी चुनौती बन चुका है। इसलिए दिल्ली एम्स विदेशी विशेषज्ञों से लगातार संपर्क में है। मिर्गी के रोगियों को चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवाई लेनी चाहिए। पर्याप्त व्यायाम, स्वस्थ आहार का ध्यान रख पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। 

किसी व्यक्ति को मिर्गी आने पर उसे जमीन पर या समतल स्थान पर करवट से लिटा दें या उसकी गर्दन एक ओर मोड़ दें, ताकि मुंह में जमा लार और झाग बाहर निकल जाएं। मरीज के पास से फर्नीचर, तेज, नुकीली, चुभने वाली या धारदार वस्तुएं हटा दें। साथ ही साथ उसे जितना जल्दी हो सके डॉक्टर के पास लें जाएँ। क्यों की अगर मिर्गी 5 मिनट से ज्यादा का होता हैं तो ये मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकता हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इस बात का ख्याल रखना चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment