नई दिल्ली : प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी यानि की 'स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप' नाम की संस्था के पास होती है। प्रधानमंत्री जहाँ से गुजरते हैं उनके चप्पे-चप्पे पर एसपीजी के अचूक निशानेबाज तैनात होते हैं। एसपीजी के जवान FNF-2000 असॉल्ट राइफल, ऑटोमैटिक गन और 17-एम नामक खतरनाक पिस्टल जैसे आधुनिक हथियारों से लैस रहते हैं। आपने प्रधानमंत्री के बॉडीगार्ड्स के हाथों में ब्रीफ़केस देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं की ये बॉडीगार्ड्स अपने पास ये ब्रीफ़केस क्यों रखते हैं। तो आइये आज इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
आपको बता दें की प्रधानमंत्री के बॉडीगार्ड्स जो ब्रीफकेस रखते हैं वो कोई न्यूक्लियर बटन नहीं होता हैं। असल मे यह एक पोर्टेबल बुलेट प्रूफ शील्ड या पोर्टेबल फ़ोल्डआउट बैलिस्टिक शील्ड होती है जिसे हमले के दौरान खोला जा सकता है।
अगर कोई व्यक्ति चारों ओर से प्रधानमंत्री पर हमला कर देता हैं तो इस स्थिति में इस ब्रीफ़केस को खोला जाता हैं। यह ब्रीफ़केस प्रधानमंत्री को एनआईजी लेवल-3 की सुरक्षा प्रदान करती है। जब भी सुरक्षा बलों को किसी भी खतरे या संदिग्ध गतिविधि का अंदेशा होता है तो वे प्रधानमंत्री को सुरक्षित करने के लिए उस शील्ड को नीचे की ओर झटका देते हैं जिससे वह शील्ड खुल जाती है।
देखा जाए तो यह एक तरह से ढाल का काम करती है जोकि अति विशिष्ट व्यक्तियों को तत्काल और अस्थायी सुरक्षा देती है। यह ब्रीफ़केस पूरी तरह से बुलेट प्रूफ होता हैं। साथ ही साथ ये प्रधानमंत्री को चारों ओर से सुरच्छा प्रदान करता हैं। इसलिए प्रधानमंत्री के बॉडीगार्ड्स अपने साथ ब्रीफ़केस रखते हैं ताकि किसी भी प्रकार के मुश्किल हालात में प्रधानमंत्री को बचाया जा सके।


0 comments:
Post a Comment