हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो ठंड के मौसम में बहुत से लोग रजाई में मुंह ढंककर सोते हैं। लेकिन डॉक्टरों की मानें तो ये हेल्थ के लिए खतरनाक होता हैं। इससे इंसान के शरीर में कई तरह की समस्या जन्म ले सकती हैं। इन समस्या के बारे में सभी लोगों को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग इस बात का ख्याल रख सकें। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .डॉक्टरों के अनुसार अगर आप सर्दियों में मुंह ढककर सोते हैं तो ऐसा करने से आपको सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। इतना ही नहीं इससे आपको सिरदर्द, उल्टी, चक्कर आना, सीने में भारीपन भी महसूस कर सकते हैं। साथ ही साथ सांस लेने में भी परेशानी हो सकती हैं।
2 .कंबल से मुंह ढक कर सोने से दिमाग को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलती है, जिसकी वजह से सिरदर्द, जी मचलाना और अन्य तरह की दिक्कतें व्यक्ति को महसूस होने लगती हैं। इससे इंसान को सोचने समझने में भी परेशानी हो सकती हैं।
3 .अगर आप रजाई में मुंह ढंककर सोते हैं तो आप सावधान रहें और सुबह उठने पर आपको किसी भी प्रकार की परेशानी दिखे तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। ताकि इस परेशानी से छुटकारा मिल सकें। क्यों की कई बार इस तरह की परेशानी इंसान के लिए खतरनाक साबित होती हैं।
4 .जो लोग सर्दियों में ठंड से बचने के लिए बंद कमरे में हीटर, ब्लोअर जलाकर सोते हैं, उन्हें अक्सर सिरदर्द, चक्कर आना, सांस फूलने जैसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए आप समय समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहें।

0 comments:
Post a Comment