हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हे सिर दर्द की समस्या होती हैं। लोग इस समस्या को एक नॉर्मल समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं तथा उनकी सेहत अचानक से ख़राब हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जिन खतरनाक बीमारियों के संकेत सिरदर्द की समस्या हो सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
माइग्रेन या ट्यूमर की बीमारी :
अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय से सिरदर्द की समस्या हो रही हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। यह माइग्रेन, ट्यूमर या नर्वस सिस्टम से जुड़ी दूसरी बीमारी भी हो सकती है। कभी-कभी ज्यादा दिनों तक सिरदर्द से संवेदी अंगों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। जिससे इनकी कार्यक्षमता भी प्रभावित हो जाती है और इंसान खतरनाक बीमारियों का शिकार हो जाता हैं।
ब्लड क्लॉट की समस्या :
आपको बता दें की ब्रेन में अगर किसी तरह का ब्लड क्लॉट बन जाए तो उस वजह से भी सिरदर्द होने लगता है। अगर आपको कभी-कभार बहुत गंभीर सिरदर्द होने लगता है और दर्द बर्दाश्त के बाहर हो जाए तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्यों की ब्लड क्लॉट की समस्या इंसान के लिए जानलेवा साबित होती हैं। इसलिए इस बात का सदैव ख्याल रखें।
ऑप्टिक न्यूराइटिस की समस्या :
अगर आंखों के पीछे वाले सिर के हिस्से में दर्द हो रहा तो यह ऑप्टिक न्यूराइटिस का लक्षण हो सकता है। इसमें ब्रेन से आंखों तक जानकारी पहुंचाने वाली नसों को नुकसान पहुंचता है जिस वजह से देखने में दिक्कत होती है। इससे इंसान को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए सिरदर्द के संकेत को नजरअंदाज ना करें।
डिप्रेशन की समस्या :
अगर आपको धीरे धीरे सिरदर्द करता हैं तो ये डिप्रेशन के संकेत हो सकते हैं। इससे दिमाग का न्यूरो सिस्टम प्रभावित होता हैं तथा सोचने समझने की शक्ति कमजोर हो जाती हैं। इसलिए इस समस्या को नजरअंदाज करने की भूल ना करें।

0 comments:
Post a Comment