हेल्थ डेस्क: सर्दियों के मौसम में बहुत से लोग ऐसे हैं जो कच्चा अंडा खाते हैं। लेकिन ये अंडा इंसान को बीमार भी बना सकता हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इस बात का ख्याल रखना चाहिए और इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे की क्या कच्चा अंडा इंसान को बीमार बना सकता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .मेडिकल साइंस के अनुसार कभी कभी अंडे के सफेद भाग में एक खास बैक्टीरिया हो जाता हैं जिसे सल्मोना कहते हैं। यह बैक्टीरिया आमतौर पर चिकन की आंतों में पाया जाता है, लेकिन कई बार यह बैक्टीरिया अंडे के अंदर भी मौजूद हो सकता है। अगर आप इस बैक्टीरिया से प्रभावित अंडे से बना हाफ फ्राई या कच्चा अंडा खाते हैं तो नुकसान हो सकता है। इससे आप बीमार पड़ सकते हैं।
2 .कच्चे अंडे में एक अन्य बैक्टीरिया पाया जाता है जिसे एल्बुमेन कहते हैं। यह बैक्टीरिया शरीर में बायोटिन को नष्ट करने लगता है, जिसके कारण त्वचा संबंधी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपकी सेहत भी ख़राब हो सकती हैं।
3 .कच्चा अंडा से ऐलर्जी के कारण शरीर में पित्ती, त्वचा पर दाने निकलना, सूजन आना, नजला, सांस की घरघराहट, दस्त, उल्टी, खांसी, ऐंठन, छींक, आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस बात का सदैव ख्याल रखें और इसे परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
4 .डॉक्टरों के अनुसार, अगर आपको किडनी से जुड़ी किसी तरह की कोई समस्या है, तो ज्यादा मात्रा में प्रोटीन खतरनाक हो सकता है। ऐसे लोगों को कच्चा अंडा का सेवन नहीं करनी चाहिए। इससे उनकी सेहत और भी ख़राब हो सकती हैं।
0 comments:
Post a Comment