गर्भनिरोधक गोलियां लेने से पहले महिलाएं जरूर पढ़ लें ये खबर

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण ये गोलियां कभी कभी महिलाओं के लिए नुकसान दायक साबित होता हैं। इसलिए महिलाओं को इसके सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे इन गोलियों के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से महिलाओं में संबंध बनाने की इच्छा कम हो जाती है। साथ ही महिलाएं डिप्रेशन का शिकार भी बन सकती हैं। इससे दिमाग में तनाव और चिड़चिड़ापन की भावना उत्पन हो सकता हैं। 

2 .इन गोलियों को लेने के बाद महिलाओं को त्वचा में जलन, खुजली जैसी समस्या होती है। ऐसी समस्या होने पर गोलियों का सेवन छोड़ दें और तुरंत किसी डॉक्टर की सलाह लें। 

3 .आपको बता दें की गर्भनिरोधक गोलियों की वजह से महिलाओं के शरीर का वजन बढ़ता है। इन्हें लेने की वजह से महिलाओं को पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग होने की शिकायत रहती है। साथ ही साथ पीरियड्स संबंधित परेशानी हो सकती हैं। 

4 .एक रिसर्च के अनुसार लगातार गर्भनिरोधक गोलियों को लेने से गर्भनाल और ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए महिलाएं सावधान रहें। 

5 .गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन करने से स्तनों के आकार में वृद्धि होती है साथ ही नसे ढीले होने लगते हैं।स्तनों में गांठ की समस्या भी हो सकती है। ऐसी परेशानी होने पर महिलाओं को तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहियें। 

6 .अगर कोई महिला लगातार गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं तो इससे उनके शरीर में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या उत्पन हो सकती हैं। 

0 comments:

Post a Comment