UPSC के इन पदों पर हो रही भर्तियां, पढ़ें पूरी डिटेल्स

UPSC के पदों पर नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छी खबर हैं। क्यों की संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS) परीक्षा के लिए नोटिफिकेश जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें की आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2019 तक हैं। 
 योग्यता :
भारतीय सैन्य अकादमी और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी के लिए : मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होना जरुरी हैं।

भारतीय नौसेना अकादमी के लिए : मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में स्नातक होना जरुरी हैं। 

वायु सेना अकादमी के लिए : मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या इंजीनियरिंग में स्नातक होना जरुरी हैं। (कक्षा 12 में फिजिक्स और गणित होनी चाहिए) 

पाठ्यक्रम का नाम                                                        पदों की संख्या 
भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून                                           100
भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला                                       045
वायु सेना अकादमी, हैदराबाद                                                032
ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई                                              241

आयु सीमा :
भारतीय सैन्य अकादमी के लिए जन्म 02 जनवरी 1997 के बाद और 1 जनवरी 2002 से पहले हुआ हो।

भारतीय नौसेना अकादमी के लिए  जन्म 02 जनवरी 1997 के बाद और 1 जनवरी 2002 से पहले हुआ हो।

वायु सेना अकादमी के लिए जन्म 02 जनवरी 1997 के बाद और 1 जनवरी 2002 से पहले हुआ हो। 

इस लिंक से आप आवेदन कर सकते हैं : https://upsconline.nic.in/

0 comments:

Post a Comment