हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो इलायची इंसान के हेल्थ के लिए लाभकारी होता हैं। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं और इंसान खुद को सेहतमंद महसूस करता हैं। इससे शरीर की स्टेमिना भी बनी रहती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे इलायची के फायदे के बारे में की इसके सेवन से कौन कौन सी बीमारियां दूर हो जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .इलायची पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करती है। इससे शरीर का डाइजेशन क्रिया बेहतर रहता हैं। जो लोग पाचन संबंधी समस्या से जूझते हैं उनके लिए इलायची किसी वरदान से कम नहीं है। रोजाना सुबह इलायची को उबालकर उसका पानी पीने से पाचन प्रक्रिया संबधित रोगों से बचा जा सकता है। इससे शरीर का पाचन तंत्र भी मजबूत रहता हैं।
2 .इलायची में एंटीऑक्सीडेट पाए जाते हैं। जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। जो लोग मधुमेह की बीमारी से ग्रस्त होते हैं, उनके लिए इलायची का सेवन करना अच्छा होता है। इससे ब्लड में शुगर की मात्रा कंट्रोल रहती हैं।
3 .अगर आपको खांसी की समस्या हैं तो आप इलायची का सेवन करें। क्यों की इलायची की तासीर बेहद गर्म होती है, जिसकी वजह से खांसी में राहत मिलती है। साथ ही साथ खांसी और गले के खरास से भी छुटकारा मिल जाता हैं।
4 .अगर आप मोटापे का शिकार हैं तो आप इलायची का सेवन करें। क्यों की इलायची वजन को कम करने में भी मदद करता है। आप अपने खाने में इलायची डालकर बनाएं। इससे भोजन और इलायची दोनों के पोषत तत्व आपका वजन घटाने में मदद करेंगे। इससे आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
5 .इलायची डिप्रेशन की समस्या को दूर करने में भी कारगर माना जाता हैं। इससे दिमाग का स्ट्रेस कम जाता हैं तथा दिमाग का न्यूरो सिस्टम सही तरीकों से कार्य करता हैं।
0 comments:
Post a Comment