हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता बेहद ज़रूरी हैं। क्यों की ब्लड सर्कुलेशन ठीक नहीं रहने से शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के बारे में जिसके सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हाँ विस्तार से।
लहसुन:
शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को लहसुन ठीक रखता हैं। क्यों की लहसुन में एसिलिन होता है और इसमें सल्फर की मात्रा अच्छी होती है। इसलिए रोजाना लहसुन खाने से भी आपको रक्त प्रवाह की समस्या और दिल की बीमारियों से काफी हद तक बचाव रहता है। इसलिए आप रोजाना कच्चा लहसुन का सेवन करें।
अनार:
आपको बता दें की अनार में मौजूद पॉलिफेनॉल्स और नाइट्रेट, मांसपेशियों के टिशूज में ऑक्सिडेशन को रोकता है, इसलिए इसे खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। इसलिए सभी व्यक्ति को सुबह की डाइट में अनार का सेवन करना चाहिए।
ऐवकाडो:
ऐवकाडो भी खून के प्रवाह को ठीक करने के लिए और दिल की बीमारियों से बचाने के लिए बेहतरीन फल और सुपरफूड है। इसमें ओमेगा-3 फैटी ऐसिड होता है। जो शरीर में ब्लड के सर्कुलेशन को ठीक करता हैं। इसलिए आप इसका सेवन करें।
प्याज :
प्याज में ढेर सारे ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो धमनियों को बंद होने से रोकते हैं। एनआईएच की मानें तो रोजाना 4 ग्राम प्याज खाने से आपका ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। इससे शरीर में बीमारी होने के चांस भी किम जाते हैं।
टमाटर:
नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के अनुसार, टमाटर धमनियों को जाम करने वाले एसीई ऐंजाइम को रोकता है। इसलिए टमाटर खाने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। इससे शरीर में नए ब्लड सेल्स का भी निर्माण होता हैं।

0 comments:
Post a Comment