पुरुषों के लिए अधिक घातक बन रहीं मानसिक बीमारियां, जानें इसके लक्षण

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से पुरुष मानसिक बीमारियों के शिकार हैं। ये बीमारियां पुरुषों में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं जो पुरुषों के लिए एक चिंता का विषय हैं। इसलिए सभी पुरुषों को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे लक्षण के बारे में जो लक्षण मानसिक बीमारी के हो सकते हैं। इसलिए इस लक्षण को नजरअंदाज करने की भूल ना करें। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ 2019 के अनुसार, जब कोई पुरुष मानसिक बीमारियों खासतौर पर अवसाद का शिकार होता है तो आपको उसके व्यवहार में कुछ इस तरह की चीजें देखने को मिलती हैं। 

1 .मानसिक बीमारी यानि डिप्रेसन के शिकार होने पर पुरुषों में बहुत अधिक गुस्सा आना, छोटी सी बात पर इरिटेट हो जाना, बहुत अधिक अग्रेशन और तुरंत मूड बदल जाना। ऐसी समस्या होती हैं। ये समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लें। 

2 .मानसिक बीमारी के शुरूआती संकेत में भूख अधिक लगना और एनर्जी लेवल लो फील होना। चिंता और तनाव हावी होना।

3 .ऐसे लोगों को या तो नींद नहीं आने की परेशानी होती है या फिर ये जरूरत से कहीं अधिक सोते हैं।

4 .अल्कोहल और ड्रग्स की तलब होना साथ ही उदासी और निराशा का हावी होना। दिमाग में नकारात्मक विचार उत्पन होना। 

5 .अक्सर सिरदर्द और सिर में हैवीनेस बने रहना साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं होना। ऐसे संकेत मिलने पर डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर माना जाता हैं। 

0 comments:

Post a Comment