डायट में शामिल करें ये 5 फ़ूड, कैंसर से करेगा बचाव

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में कैंसर की समस्या लोगों में तेजी के साथ फ़ैल रही हैं। लेकिन अगर आप सही जानकारी के अनुसार अपने खान पान पर ध्यान रखते हैं तो आप कैंसर से बच सकते हैं तथा अपने शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बना सकते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे फ़ूड के बारे में जिस फ़ूड को डाइट में शामिल करके आप खुद को कैंसर से बचा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
बीन्स। 
खुद को कैंसर से बचाने के लिए बीन्स का सेवन करें। क्यों की इसमें फाइबर्स और ऐंटीऑक्सिडेंट्स काफी मात्रा में होते हैं। ये आपको हेल्दी रखते हैं और कब्ज से भी बचाते हैं। बीन्स को डायट में शामिल करने से शरीर में कैंसर वाली सेल्स की ग्रोथ कम होती है। इसलिए आप इसे डाइट में जरूर शामिल करें। 

चुकंदर। 
आपको बता दें की इसमें फाइबर, पोटैशियम, आयरन, फॉलेट और ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। इस सब्जी में बेटालेन्स नाम के ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, यह इनफ्लेशन कम करने के साथ डाइजेस्टिव ट्रैक्ट और कोलन कैंसर का खतरा कम करते हैं। इसलिए आप इसका सेवन जरूर करें। 

ब्लूबेरीज। 
यह न्यूट्रिएंट्स और ऐंटीऑक्सिडेंट्स का रिच सोर्स हैं। स्टडीज की मानें तो ब्लूबेरीज में  ऐंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा भरपूर होता हैं जो शरीर में कैंसर सेल्स बनने से रोकता हैं।

पालक। 
पालक में विटमिन्स, ऐंटीऑक्सिडेंट्स और कैलरी कम होती है। पालक में ल्यूटीन और जियाजैंथिन दो ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो आँख को सुरच्छित रखते हैं तथा शरीर में कैंसर होने से रोकते हैं। 

स्ट्रॉबेरीज। 
इनमें विटमिन सी और ऐंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें ऐंथोसायनिन होता है जो कि हार्ट डिजीज और कैंसर को रोकने का काम करता हैं।  

0 comments:

Post a Comment