डायबीटीज के लिए सुपरफूड है सोयाबीन, जानें सेवन करने की विधि

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में डायबिटीज की समस्या तेजी के साथ फ़ैल रही हैं जो इंसान के हेल्थ के लिए बहुत खतरनाक हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे सोयाबीन के बारे में की इसका सेवन करने आप डायबिटीज को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
आपको बता दें की सोयाबीन डायबीटीज के इलाज में फायदे की चीज है। फिजिशन भी सोया की बनी चीजों को डायबीटीज के इलाज और उसकी रोकथाम में कारगर मानते हैं। साथ हीं साथ मरीजों को सोयाबीन खाने सलाह देते हैं। 

इसमें आइसोफ्लेवॉन्स होते हैं जोकि ब्लड शुगर और कलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा सोयाबीन इंसुलिन की प्रक्रिया को और मजबूत करता है। इसमें मौजूद अनसैचरेटेड फैट्स बैड कलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। साथ ही इससे इंसान का शरीर स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। 

अगर किसी को टाइप-2 डायबीटीज है तो सोया सप्लिमेंट्स के जरिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए सोयाबीन का सेवन जरूरी है क्योंकि इसमें मौजूद आइसोफ्लेवॉन्स यानी फाइटोएस्ट्रोजन्स कार्डियोवस्कुलर डिजीज के रिस्क को कम करते हैं और किडनी व लिवर को हेल्दी रखते हैं। इससे इंसान की सेहत भी अच्छी रहती हैं। 

आप सोयाबीन को पीसकर दाल के मिश्रण में मिलाकर डोसा या फिर सोया की टिक्की बनाकर खा सकते हैं। ये आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। 

0 comments:

Post a Comment