सरकारी नौकरी: हाईकोट में नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने हाईकोर्ट में वैयक्तिक सहायक (पर्सनल असिस्टेंट) के पदों पर भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित किया है। आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन को बढ़ सकते हैं। और आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2019 तक हैं।
पदों की संख्या :
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कुल 12 पीए के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जनरल के तीन, एससी के चार, ओबीसी के दो और ईडब्ल्यूएस के तीन पद शामिल हैं।
योग्यता :
आपको बता दें की इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त विवि से एलएलबी पास होने के साथ ही इंगलिश शॉर्टहैंड का अनुभव होना जरूरी है।
आयु सीमा।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क।
आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को 176.55 रुपये, एससी-एसटी को 86.55 रुपये और दिव्यांग को 26.55 रुपये अदा करने होंगे।
आवेदन करने के लिए लिंक : https://ukpsc.gov.in/

0 comments:
Post a Comment