जानिए रेप को लेकर किस देश में कैसा है कानून

दुनिया डेस्क: हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या को लेकर देशभर में आक्रोश है। लोग कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहें। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे देश के बारे में जहां रेप को लेकर सबसे बड़ी सजा दी जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .आपको बता दें की रेप को लेकर सबसे कड़ी सजा सऊदी अरब में दिया जाता हैं। यहां दुष्कर्म के दोषियों को दुष्कर्म के लिए मौत की सजा का प्रवाधान है। मौत की सजा भी भयंकर तरीके से दी जाती है। दुष्कर्म का दोषी पाए जाने पर अपराधी को फांसी पर टांगने, सरेआम सिर कलम करने के साथ-साथ उसके प्राइवेट पार्ट को काटने की सजा दी जाती है। 

2 .इराक में दुष्कर्म के दोषी को रेप के लिए मौत की सजा दी जाती है। लेकिन इस सजा को देने का तरीका अलग है। इस देश में दुष्कर्म के दोषी को सबके सामने तब तक पत्थर मारे जाते हैं जब तक कि उसकी मौत न हो जाए। 

3 .पोलैंड में दुष्कर्म के आरोपी के लिए एक खतरनाक सजा का प्रावधान है। पहले दोषी को सुअरों से कटवाकर मार दिया जाता था। नए कानून के अनुसार दोषी के प्राइवेट पार्ट को काटकर उसे नपुंसक बना दिया जाता है।

4 .आपको बता दें की चीन उन देशों में शामिल है जहां दुष्कर्म के विशेष मामलों में आरोपी को मौत की सजा का प्रावधान है। यहां पर दुष्कर्म के मामलों में कई लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है।  

5 .इंडोनेशिया में इस अपराध के दोषी को पहले तो नपुंसक बना दिया जाता है उसके बाद उसमें महिलाओं के हॉर्मोन्स डाल दिए जाते हैं। यह एक अनोखी सजा है।

0 comments:

Post a Comment