IAS, CA, NEET के लिए तय है उम्र सीमा, जानें किस उम्र तक दे सकते हैं एग्जाम

नई दिल्ली: भारत में IAS,IIT, CA और NEET एग्जाम की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक उम्र सीमा का निर्धारण किया गया हैं। आप उस उम्र सीमा तक ही कोई एग्जाम दे सकते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की आप किस उम्र तक इन सभी का एग्जाम दे सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
IAS के लिए उम्र सीमा। 
IAS यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा। इसके लिए न्यूनयम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तक निर्धारित किया गया है। वहीं एससी और एसटी के लिए पांच साल और ओबीसी के लिए तीन साल की छूट दी गई है।

CA के लिए उम्र सीमा। 
सीए यानी चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स परीक्षा के लिए उम्मीदवार 10 अटेंप्ट तक दे सकता है। यहां हम बात कर रहे हैं आयु सीमा की तो आपको बता दें कि सीए के लिए अधिकतम आयु तय नहीं है।

NEET के लिए उम्र सीमा। 
ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन नीट के लिए न्यूनतम आयु 17 साल तक होना अनिवार्य है। खास बात ये है कि जनरल श्रेणी वालों के लिए अलग और एसटी,एससी और ओबीसी वालों के लिए अधिकतम आयु अलग है। जी हां, जनरल श्रेणी वालों के लिए 25 और एसटी,एससी और ओबीसी वालों के लिए 30 आयु सीमा निर्धारित की गई है।

मैनेजमेंट के लिए। 
बता दें कि यदि आप स्नातक है तो इस क्षेत्र में करियर बनाया जा सकता है। इसके लिए मुख्य रूप से CMAT परीक्षा में सफल होना होता है। आयु सीमा की बात करें तो कोई उम्र सीमा तय नहीं है।

0 comments:

Post a Comment