NASA ने चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम को ढूंढ निकाला, जारी की तस्वीर

साइंस डेस्क: कुछ दिन पहले भारत के चंद्रयान-2 मिशन के दौरान चन्द्रमा के सतह पर पहुंचने से पहले लैंडर विक्रम से सम्पर्क टूट गया था। इसके बाद इसरो के साथ साथ नासा ने भी इसे ढूंढने का बहुत प्रयास किया। लेकिन अभी तक इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई थी। 
आपको बता दें की अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगलवार को चंद्रया-2 के लैंडर विक्रम को ढूंढ लिया है। नासा ने चंद्रमा की सतह पर उस स्थान की तस्वीर भी जारी की है जहां अंतरिक्षयान ने सॉफ्ट लैंडिंग करने से कुछ पल पहले संपर्क खो दिया था। जिसके बाद इससे संपर्क नहीं हो पाया था। 
नासा ने अपने लूनार रिकॉनेसांस ऑर्बिटर (एलआरओ) कैमरा द्वारा खींची गई तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में लैंडर विक्रम द्वारा चांद की सतह पर हार्ड लैंडिंग करने से पहले और उसके बाद के बदलाव देखा जा सकता है। नासा ने उस स्थान की भी तस्वीर जारी की जहां लैंडर विक्रम ने हार्ड लैंडिंग की थी। 

0 comments:

Post a Comment