न्यूज डेस्क: रेलवे में नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की सेंट्रल रेलवे में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि रेलवे ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2020 तक हैं।
पद का नाम : अपरेंटिस
पदों की संख्या : 2,562
योग्यता :
सेंट्रल रेलवे के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं पास या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ समकक्ष और संबंधित विषय में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र धारक आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा :
सेंट्रल रेलवे के इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गयी है।
चयन प्रक्रिया :
आपको बता दें की अपरेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए लिंक :
https://www.rrccr.com/TradeApp/Registration/Index

0 comments:
Post a Comment