भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से किन-किन देशों में गाड़ी चला सकते हैं

न्यूज डेस्क: जिस तरह आप पासपोर्ट से कई देशों की यात्रा कर सकते हैं। उसी तरह आप भारतीय ड्राइविंग लाइलेंस से कई देशों में गाड़ी ड्राइव कर सकते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे दुनिया के कुछ ऐसे देशों के बारे में जिस देश में आप भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से गाड़ी चला सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1. ऑस्ट्रेलिया। 
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से आप ऑस्ट्रेलिया में 3 महीने तक क्वींसलैंड, न्यू साउथ वेल्स, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी क्षेत्र और ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र में गाड़ी चला सकते हैं। लेकिन आपका ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए। 

2 .फ्रांस। 
फ़्रांस में आप भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से 1 साल तक ड्राइविंग का मजा ले सकते हैं।  हालांकि, लाइसेंस की फ्रेंच कॉपी अपने साथ रखनी होगी तभी आप यहां ड्राइव कर सकेंगे। 

3. अमेरिका। 
यदि किसी भारतीय के पास वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस है और वह अंग्रेजी भाषा में है तो आप अमेरिका में पूरे साल
कहीं भी गाड़ी चला सकते हैं। यदि आपका ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी में नही है तो आपको अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट के साथ साथ फॉर्म भरनी होगी। इसके बाद आप वहां ड्राविंग कर सकते हैं। 

4.जर्मनी। 
इस देश में आप भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से 6 महीने तक गाड़ी चला सकते हैं। यहां इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होती हैं। लेकिन आपका ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी में होना जरुरी हैं। 

5 .स्विट्जरलैंड। 
यहाँ आप भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से 1 साल तक गाड़ी चला सकते हैं। लेकिन यहां भी आपका ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए तभी मान्य होगा। 

0 comments:

Post a Comment