धर्म डेस्क: अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है। जिससे ये साफ़ हो गया की बहुत जल्द अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन जायेगा। लेकिन आज हम जानने की कोशिश करेंगे भारत में 5 सबसे प्रसिद्ध राम मंदिर के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .रघुनाथ मंदिर।
जम्मू और कश्मीर के जम्मू शहर में स्थित यह राम मंदिर आकर्षक वास्तुकला का नमूना है। यह भारत का सबसे प्रसिद्ध राम मंदिर हैं।
2 .त्रिप्रायर श्रीरामा मंदिर।
भारतीय राज्य केरल के दक्षिण-पश्चिमी शहर त्रिप्प्रयार (त्रिप्रायर) में स्थित त्रिप्रायर श्रीरामा मंदिर भारत का दूसरा प्रसिद्ध राम मंदिर हैं।
3 .श्रीसीतारामचंद्र स्वामी मंदिर,आंध्रप्रदेश।
भगवान राम का यह मंदिर आंध्रप्रदेश के खम्मण जिले के भद्राचलम शहर में स्थित है। यह भारत का तीसरा सबसे प्रसिद्ध राम मंदिर हैं।
4 .श्रीतिरुनारायण स्वामी मंदिर, कर्नाटक।
मेलुकोट कर्नाटक के मांड्या जिला तहसील पांडवपुरा का एक छोटा-सा कस्बा है। जहां स्थित श्रीतिरुनारायण स्वामी मंदिर भगवान राम का प्रसिद्ध मंदिर हैं।
5 .चित्रकूट का राम मंदिर, प्रयागराज।
श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण और पत्नी सहित प्रयाग पहुंचे थे। यहां गंगा-जमुना का संगम स्थल है। यहां स्थित चित्रकूट का राम मंदिर भारत का सबसे प्रसिद्ध राम मंदिरों में से एक हैं।

0 comments:
Post a Comment