23 देशों की जमीन पर हक जता रहा चीन, ड्रैगन का 43% हिस्सा अवैध कब्जा

न्यूज डेस्क: भारत और चीन के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बारे में आपने तो बहुत सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं की चीन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के 23 देशों की जमीन पर अपना हक़ जता रहा हैं। ड्रैगन 43% हिस्सा पर अवैध कब्ज़ा कर रखा हैं। धीरे-धीरे अपनी विस्तारवादी निति को भी आगे बढ़ा रहा हैं। जो हैरान करने वाला हैं।

ला ट्रोबे यूनिवर्सिटी के एक रिपोट के मुताबिक चीन की सीमा भले ही 14 देशों से लगती हो, लेकिन वह 23 देशों की जमीन या समुद्री सीमाओं पर दावा जताता है तथा धीरे-धीरे इन देशों की सीमाओं पर कब्ज़ा करता जा रहा हैं। उसने भारत जैसे बड़े देश के जमीन पर भी कब्ज़ा कर रखा हैं तथा पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी पर अपना कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा हैं।

चीन ईस्ट तुर्किस्तान, तिब्बत, इनर मंगोलिया और मकाउ जैसे देशों को अपनी सीमा में मिला लिया हैं। साथ ही साथ उसने हांगकांग पर जबरन कब्जा कर लिया हैं। इतना ही नहीं 35 हजार वर्ग किमी वाले समुद्रों से चारों ओर से घिरे ताइवान पर लंबे समय से चीन की नजर है। ताइवान को अमेरिकी समर्थन प्राप्त है और इसलिए चीन चाहकर भी उस पर हमला नहीं कर पा रहा है।

इस रिपोट में ये भी खुलासा हुआ है की चीन ने भारत के 38 हजार वर्ग किमी पर कब्जा कर रखा है। 14,380 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र अक्साई चिन का इसमें शामिल है। 5180 वर्ग किमी इलाका पीओके का पाक ने चीन को दिया हैं। इसपर भी चीन कब्ज़ा किये बैठा हैं।

दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चीन ताइवान, ब्रूनेई, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, वियतनाम, सिंगापुर को हड़पने की कोशिश कर रहा हैं। इन इलाकों में लगातार अपनी सैन्य ताकत को भी बढ़ा रहा हैं। 

0 comments:

Post a Comment