न्यूज डेस्क: भारत और चीन के बीच लंबे समय से सीमा पर तनाव जारी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की भारत के जमीन पर चीन का कब्जा कितना है और चीन ने ये कब्ज़ा कब किया है। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।
मिली जानकारी के मुताबिक अरुणाचल, सिक्किम, लेह-लद्दाख (गिलगिट-बाल्टिस्तान सहित), कश्मीर और अक्साई चिन के एक बहुत बड़े भू-भाग पर चीन का अवैध कब्जा है। आपको जानकर ये हैरानी होगी की चीन ने ये कब्ज़ा 1962 के युद्ध में किया था और कुछ भू-भाग उसे पाकिस्तान ने दिया था। इन इलाकों में चीनी सेना मौजूद रहती हैं।
आपको बता दें की भारत-चीन युद्ध 20 अक्टूबर, 1962 को लड़ा गया था। इस युद्ध में भारत ने अपनी वायुसेना का इस्तेमाल नहीं किया था, जिसके लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की कड़ी आलोचना हुई थी। क्यों की अगर वायुसेना का इस्तेमाल किया जाता तो शायद चीन भारत के भू-भाग पर कब्जा नहीं कर पाता। साल 1963 में पाकिस्तान ने चीन को कश्मीर का 4000 किलोमीटर का हिस्सा सौंप दिया था। इसपर भी चीन का कब्जा है।
0 comments:
Post a Comment