घर में रखें हाथी की मूर्ति, आएगी बरकत, धन और सौभाग्य

धर्म डेस्क: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति रखना बहुत शुभ माना जाता हैं। अध्ययन कक्ष या कार्यालय में हाथी के चित्रों को लटकाना भी भाग्यशाली होता हैं। इससे घर में बरकत आती हैं। साथ ही साथ इंसान को धन और सौभाग्य प्राप्त होता हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए भी आप अपने बेडरूम में हाथियों की पेंटिंग रख सकते हैं। इससे पति पत्नी के रिश्तों में मधुरता बनी रहती हैं। साथ ही साथ जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं। आपको बता दें की हाथी की मूर्ति हिंदू पौराणिक कथाओं में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इसे अखंडता और शक्ति का प्रतीक माना जाता हैं।

वहीं, फेंग शुई के अनुसार, आप अपने ज्ञान को मजबूत करने और अपने फोकस स्तर में सुधार करने के लिए अपने घर में हाथी की मूर्ति रख सकते हैं। इससे बुद्धि में वृद्धि होती हैं और इंसान को बिजनेस व्यापार में अपार धन प्राप्त होता हैं।

0 comments:

Post a Comment