न्यूज डेस्क: केंद्र की मोदी सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को सालाना 6000 रूपये देती हैं। ये पैसा 2000-2000 क़िस्त के रूप में दिया जाता हैं। अगर आप भी इसका लाभ लेना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर महीने में किसानों के खाते में 2000 रूपये आएंगे। अगर किसी किसान को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा हैं तो वो ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
1 .रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करें।
2 .इसके बाद new registration पर क्लिक करें।
3 .इसके बाद आधार नंबर एंटर करने से रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
4 .इसके बाद आप इस फॉर्म में अपनी पूरी डिटेल्स सही सही भरे। आप आधार कार्ड की जानकारी, बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि जमीन का सर्वे या खाता नंब आदि की जानकारी सही-सही दें। जब फॉर्म भरा जाये तो इसे सब्मिट कर दें।
5 .इतना करने के पास आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जायेगा। फिर आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलने लगेगा।

0 comments:
Post a Comment