परमाणु ताकत हासिल करने में ये तीन देश सबसे आगे, जानें भारत की स्थिति

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में दुनिया के कई देश परमाणु हथियार की ताकत हासिल करना चाहते हैं। लेकिन इस ताकत को हासिल करने में अमेरिका, रूस और चीन सबसे आगे हैं। वॉशिंगटन स्थित संस्था आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक रूस के पास अमेरिका से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। इस लिस्ट में रूस सबसे आगे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक अमरीका और रूस दो ऐसे देश है जिनके पास परमाणु हमले के लिए ज़रूरत से ज़्यादा हथियार हैं। दोनों के पास दुनिया में मौजूद कुल 15,000 ऐसे हथियारों का 90 फीसदी है। जबकि चीन तेजी के साथ अपने परमाणु हथियारों को बढ़ा रहा हैं। 

अगर बात भारत की करें तो भारत भी अपने परमाणु हथियारों को बढ़ा रहा हैं। लेकिन इस लिस्ट में भारत सांतवें स्थान पर हैं। जबकि चीन परमाणु ताकत हासिल करने में चौथे स्थान पर हैं। खबर के मुताबिक अमेरिका से सीधी टक्कर को लेकर चीन लगातार परमाणु ताकत हासिल कर रहा हैं।

एक रिपोट की मानें तो आज के समय में चीन अमेरिका से आगे निकलने के लिए परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा हैं। अमेरिका ने चीन पर कई बार परमाणु बम बनाने का आरोप भी लगाया हैं।

0 comments:

Post a Comment