भारत ने 35 दिनों में किए 10 मिसाइल टेस्ट, चीन में फैली दहशत

न्यूज डेस्क: चीन और पाकिस्तान से निपटने के लिए भारत अपनी सैन्य ताकत में लगातार वृद्धि कर रहा हैं। एक रिपोट के मुताबिक पिछले 35 दिनों में भारत ने 10 मिसाइल टेस्ट किये हैं। यह कोई संयोग नहीं हैं बल्कि भारत की बढ़ती ताकत का एक सबूत हैं।

खबर के मुताबिक चीन के पीछने हटने से इनकार के बाद डीआरडीओ के वैज्ञानिक और इंजीनियरों मेड इन इंडिया के तहत तेजी के साथ सामरिक परमाणु और पारंपरिक मिसाइलों को विकसित करने पर जोर दे रहे हैं। इन मिसाइलों के टेस्ट से चीन की टेंशन बढ़ गई हैं। क्यों की भारत की बढ़ती ताकत युद्ध की स्थिति में चीन के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो सकता हैं।

आपको बता दें की भारत ने 7 सितंबर को हाइपरसोनिक टेक्नॉलोजी डेमोनस्ट्रेटर वैकिल का परीक्षण किया गया था। उसके बाद अगले चार हफ्तों के दौरान डीआरडीओ ने सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के एक्सटेंडेड रेंज वर्जन का परीक्षण किया। इस मिसाइल की ताकत इतनी जबरदस्त है की दुश्मनों को मिनटों में धूल चटाया जा सकता हैं।

इतना ही नहीं भारत ने परमाणु संपन्न शौर्य सुपरसोनिक मिसाइल का भी परीक्षण किया, जो आवाज से दोगुनी से तिगुनी रफ्तार से चलने में सक्षम है। ये मिसाइलों के सफल परीक्षण से भारतीय सेना की ताकतों में दोगुनी वृद्धि हो रही हैं।

0 comments:

Post a Comment