न्यूज डेस्क: यूपी आवास विकास में नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों को बहुत जल्द अच्छी खबर मिल सकती हैं। क्यों की उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद बड़े पैमाने पर इंजीनियरों की भर्ती करने जा रही हैं। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी हैं।
पदों का विवरण : मिली जानकारी के मुताबिक अवर अभियंताओं के 384 और सहायक अभियंताओं के 77 पदों पर भर्ती होगी। इसको लेकर बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।
आपको बता दें की उत्तर प्रदेश में अवर अभियंताओं की भर्ती करीब 18 वर्ष बाद होने जा रही है जबकि सहायक अभियंताओं की 7 वर्ष बाद होगी। जो युवा नौकरी की तलाश कर रहे हैं ये उनके लिए अच्छा मौका हैं। वो इस भर्ती प्रक्रिया पर नजर बनाये रखें।
खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद में इंजीनियरों की कमी दूर करने के लिए जोरों से कार्य हो रहा हैं। इस महीने के अंत तक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। इसके बाद आप अपनी योग्यता के मुताबिक आवेदन कर सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment