भारत में परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा, रिपोट में हुआ बड़ा खुलासा

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव बना हुआ हैं। इसी बीच एक रिपोट में बड़ा खुलसा हुआ हैं। जिससे चीन की बौखलाहट बढ़ गई हैं। खबर के मुताबिक पिछले कुछ सालों में भारत के परमाणु हथियारों में तेजी के साथ वृद्धि हुई हैं।

स्वीडन के थिंक टैंक सिपरी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 की शुरुआत में भारत के पास 150 परमाणु हथियार मौजूद थे। जबकि सालभर पहले यानी 2019 की शुरुआत में यह संख्या 130 से 140 तक बताई गई थी। जिसमे वृद्धि देखि गई हैं।

खबर के मुताबिक चीन और पाकिस्तान से खतरे को देखते हुए भारत अपने परमाणु हथियारों को अपग्रेड कर रहा हैं। साथ ही साथ अपने मिसाइल सिस्टम को और भी घातक बना रहा हैं। वहीं चीन भी लगातार अपने परमाणु हथियारों को बढ़ा रहा हैं।

रिपोर्ट में बताया कि 2019 में भारत और चीन दोनों के परमाणु हथियारों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। ताजा रिपोर्ट के अनुसार जनवरी, 2020 में चीन के पास 320 परमाणु हथियार थे । जबकि सालभर पहले 2019 में इनकी संख्या 290 थी। चीन अमेरिका और भारत से टक्कर लेने के लिए तेजी के साथ परमाणु हथियार बना रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment