एक ही दिन बिहार दारोगा और इंटर स्तरीय मुख्य परीक्षा, परीक्षार्थियों को लगा झटका

न्यूज डेस्क: बिहार दारोगा और इंटर स्तरीय मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों को तगड़ा झटका लगा हैं। क्यों की इन दोनों की परीक्षा तिथि एक ही दिन पड़ रही हैं। जिसके कारण परीक्षार्थियों को समझ नहीं आ रहा है की वो कौन परीक्षा दें और किसे छोड़ें।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार दारोगा और इंटर स्तरीय मुख्य परीक्षा (BSSC) की तिथि टकराने से उम्मीदवार आक्रोशित तथा इसकी तिथि चेंज करने की मांग। इसको लेकर उम्मीदवारों ने बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग को ज्ञापन दिया हैं तथा दरोगा भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को कहा हैं।

परीक्षार्थियों का कहना है की जिनका दोनों परीक्षाओं के पीटी में चयन हो चुका है वो दोनों परीक्षा कैसे दे सकते हैं। इसलिए विभाग इसकी तिथि में बदलाव करें। आपको बता दें की बीपीएसएससी 29 नवंबर को मुख्य परीक्षा। वहीं दूसरी ओर दारोगा नियुक्ति परीक्षा का तिथि भी इसी दिन पड़ रही हैं। परीक्षार्थियों का मांग है की दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाया जाये।

0 comments:

Post a Comment