न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में उत्तर कोरिया की बढ़ती ताकत दुनिया के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा हैं। हाइड्रोजन बम का परीक्षण करने वाला किम जोंग शनिवार को मिलिट्री परेड में अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का प्रदर्शन किया।
मिली जानकारी के मुताबिक इस मिसाइल का प्रदर्शन करते हुए किम जोंग ने दुनिया को चेतावनी भी दी कि देश अपनी ताकत को मजबूत कर रहा है। कोई उसे धमकाने या आंख दिखाने की कोशिश ना करें। किम जोंग ने दुनिया को जो मिसाइल दिखाई वो इतनी विशाल थी की 22 पहियों के ट्रक पर ले जाना पड़ा।
किम जोंग का ये शक्तिप्रदर्शन अमेरिका के लिए एक बड़ी चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा हैं। इस शक्तिप्रदर्शन में उत्तर कोरिया ने कई तरह के खतरनाक मिसाइल दुनिया को दिखाए हैं। जानकार बताते हैं की उत्तर कोरिया का ये ICBM मिसाइल सबसे लंबी रेंज की मिसाइल थी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है की उत्तर कोरिया ने ये टेक्नोलॉजी कैसे हासिल की।
उत्तर कोरिया अमेरिका के कई प्रतिबंधों के बावजूद अपनी सैन्य ताकत में लगातार वृद्धि कर रहा हैं। जिससे अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों की परेशानी बढ़ती जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment